भोपाल/इंदौर (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने मंगलवार को भोपाल स्थित निवास पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंत्री परमार ने रजत पाटीदार का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके खेल करियर की सराहना की। परमार ने कहा कि पाटीदार प्रदेश और विशेषकर मालवा की पावन धरती का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार की कड़ी मेहनत, खेल के प्रति अटूट अनुशासन और समर्पण आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। मंत्री परमार ने कहा, रजत पाटीदार की उपलब्धियों पर न केवल मालवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गर्व है। इस भेंट के दौरान मंत्री परमार ने रजत पाटीदार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी खेल प्रतियोगिताओं और जीवन की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रकाश/10 मार्च 2026