मुंबई (ईएमएस)। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की लाडली 13 साल की सितारा एक वायरल वीडियो में अलग-अलग स्टाइल में फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान सितारा में गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है। वीडियो में उनकी मां नम्रता शिरोडकर भी नजर आईं, जो 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सितारा को पहचानने के लिए हिंट यह है कि उन्होंने दुनिया की सबसे पॉपुलर एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन 2’ के तेलुगू वर्जन में एल्सा की आवाज डब की है। इसके अलावा उनके पिता महेश बाबू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और पैन इंडिया हीरो के तौर पर जाने जाते हैं। सितारा का जन्म 20 जुलाई 2012 को हुआ था और इस जुलाई में वह 14 साल की हो जाएंगी। वायरल वीडियो में सितारा फोटोज़ के लिए सोलो पोज देती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह अपनी मां नम्रता शिरोडकर के साथ कैमरे के सामने जाती हैं। सितारा हाल ही में पिता महेश बाबू और मां के साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लु शिरिष की शादी में भी शामिल हुई थीं, जिसमें तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार मौजूद थे। फैंस सितारा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके वीडियो पर दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट किए। कुछ ने उन्हें भविष्य की बड़ी एक्ट्रेस बताते हुए लिखा, “यह भी बड़ी होकर बहुत बड़ी एक्ट्रेस बनेगी, अभी से पोज देख रहे हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह बहुत सुंदर है, इसमें कोई शक नहीं है।” सितारा को डांस और म्यूजिक का भी खास शौक है। वह अक्सर फैमिली के साथ हर बड़े इवेंट में शामिल होती हैं। हाल ही में जब फिल्म ‘वाराणसी’ का टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट हुआ, तब सितारा बहुत उत्साहित दिखाई दी थीं। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें महेश बाबू संग उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री भी देखी गई। सितारा की प्रतिभा और कॉन्फिडेंस देखकर फैंस पहले से ही उन्हें भविष्य की बड़ी स्टार के रूप में देख रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 11 मार्च 2026