खेल
11-Mar-2026
...


साल 2027 एकदिवसीय विश्वकप तक खेलनी है कई देशों से सीरीज मुम्बई (ईएमएस)। टी20 विश्वकप की जीत का जश्न मना रही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अब कुछ दिनों के ब्रेक के बाद इस माह के अंत में शुरु हो रहे आईपीएल में खेलेंगे। विश्वकप जीतने के बाद से ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में 28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल में भी इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शीर्ष स्तर का रहने की संभावना है। 31 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल के बाद टीम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हो जाएगी। भारतीय टीम 2027 एकदिवसीय विश्वकप को ध्यान में रखते हुए तैयारी करेगी। इस दौरान कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ता विश्वकप के लिए टीम संयोजन बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सीमित ओवरों के क्रिकेट के साथ-साथ टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। भारत का लक्ष्य एक बार फिर विश्व टेस्ट चैम्पियनशपिपन फाइनल में जगह बनाना होगा, जिससे टेस्ट क्रिकेट में भी आईसीसी ट्रॉफी जीत सके। जून में अफगानिस्तान के खिाफ घरेलू सीरीज भारतीय टीम को अब जून में अफगानिस्तान से खेलेगी। टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और तीन एकदिवसीय खेलेगी। ये मुकाबल भारत में ही 6 से 20 जून के बीच खेले जाएंगे। इंग्लैड दौरा भारतीय टीम जुलाई में 5 टी20 और 3 एकदिवसीय मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी। ये मुकाबले एक से 19 जुलाई के बची होंगे। श्रीलंका दौरा भारतीय टीम इसके बाद अगस्त में श्रीलंका का दौरा कर दो टेस्ट और 2 टी20 खेलेगी। बांग्लादेश दौरा भारतीय टी सितंबर में बांग्लादेश जाकर एक से 13 सितंबर के बीच तीन एकदिवसीय और तीन टी20 खेलेगी। एशियाई खेल इसके बाद भारतीय टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने जाने जापान जाना है। ये मुकाबले 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज का भारत दौरा भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय और 3 टी20 मैच अक्टूबर माह में खेलेगी । भारत का न्यूजीलैंड दौरा भारीय टीम इस दौरे में दो टेस्ट, तीन तीन एकदिवसीय के अलावा 5 टी20 मुकाबले खेलेगी। ये मुकाबले अक्टूबर से नवंबर के बीच खेले जाएंगे। श्रीलंका का भारत दौरा भारतीय टीम श्रीलंका के साथ साल के अंत में तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीमी अपनी ही धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांव 5 टेस्ट साल 2027 की वहीं क्वालीफाई करने पर जून में इंग्लैंड में उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने जाना होगा। मैच: 1 टेस्ट तारीख: जून 2027 मेजबान देश: इंग्लैंड एशिया कप 2027 भारतीय टीम एशिया कप किए जुलाई में बांग्लादेश जाएगी। एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप 2027 ये मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया में खेले जाएंगी। जिसमें भारतीय टीम खिताबी दावेदार के तौर पर उतरेगी। गिरजा/ईएमएस 11 मार्च 2026