राज्य
11-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) शुभ संकल्प समूह द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर फाग उत्सव भी मनाया। कार्यक्रम निर्देशक डा. सुनीता श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम में साहित्यिक क्षेत्र के साथ गायन, कला, व्यंजन, शैक्षणिक, समाजसेवा और चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी 65 महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान महिला विशेषांक स्वयंसिद्धा पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके बाद महिलाओं ने फाग उत्सव खेला और नृत्य किया। कार्यक्रम में डा. अर्चना श्रीवास्तव, डा. रमा चौहान और डा. भावना डोगरे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आनंद पुरोहित/ 11 मार्च 2026