राज्य
11-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिस्पेक्ट इंडिया और वर्ल्ड पीपल्स असेंबली ने प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का आयोजन किया। जहां गौरी शाहरुख खान, अतिरिक्त सालिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे सहित कई प्रमुख हस्तियां सम्मानित हुईं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रिस्पेक्ट इंडिया और वर्ल्ड पीपल्स असेंबली के सहयोग से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के फाउंटेन लाॅन में ‘प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्रिक्स फ्रेमवर्क के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें भारत और अन्य देशों की महिला नेताओं व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई और राज्यसभा सांसद व उद्योगपति विक्रमजीत सिंह साहनी मुख्य अतिथि थे। सम्मानित होने वालों में डाॅ. अशी अयूब जावेरी, गौरी शाहरुख खान, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे, राजकुमारी डाॅ. निकीडेबम को सम्मानित किया गया। इनके साथ ही सन बाओ, एकातेरिना गाशगिना, पद्मश्री डाॅ. मालविका सब्बरवाल, माया शाकिल, ओलंपिक तैराक शिवानी कटारिया, प्रो. अंजु श्रीवास्तव, दीपा भट्ट नायर, अनीता सिंघवी, सीमा सिंह और आईएएस सलोनी राय को भी सम्मानित किया गया। जूरी का नेतृत्व वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/11/मार्च /2026