क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | विश्व ग्लूकोमा सप्ताह आठ से 14 मार्च तक चलेगा। आमजन में ग्लूकोमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रतन ज्योति नेत्रालय की ओर से 12 मार्च को सुबह 8:30 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली फूलबाग से रतन ज्योति नेत्रालय तक निकलेगी। रैली का मकसद ग्लूकोमा जैसी गंभीर नेत्र बीमारी के बारे में जागरूक करना है, जो समय पर जांच और उपचार न होने पर स्थायी दृष्टि हानि का कारण बन सकती है। रैली में चिकित्सक, स्टाफ सदस्य, समाजसेवी एवं आम नागरिक भाग लेकर नियमित नेत्र जांच व उपचार के बारे में जागरूक करेंगे।