क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 14 मार्च, 2026 को जिला न्यायालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। श्री के0 एस0 बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के मार्गदर्शन में 14 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली उपरोक्त नेशनल लोक अदालत का सम्पूर्ण जिले में विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उपरोक्त नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये ए.डी.आर. सेंटर, जिला न्यायालय परिसर, भिण्ड से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, भिण्ड द्वारा प्रचार-वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया एवं उपस्थित पक्षकारगण को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण हेतु शीघ्र एवं सरल न्याय की प्रक्रिया के बारें में अवगत कराया गया। इसी क्रम में प्रचार-वाहनों के माध्यम से पूरे भिण्ड शहर तथा समीपवर्ती ग्रामों में नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया। उपरोक्त प्रचार वाहनों के साथ ही धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं रामाधार पुरोहित पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा आमजन को नेशनल लोक अदालत के लाभों के संबंध में पेम्पलेट्स वितरित कर, नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर सम्माननीय न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, एलएडीसीएस अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।