क्षेत्रीय
11-Mar-2026


भिंड ( ईएमएस ) | सड़क दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में पीड़ितों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम (पीएम राहत) शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब दुर्घटना का शिकार हुए किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने के लिए तुरंत पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजनांतर्गत आयुष्मान भारत से जुड़े सभी अस्पताल और योजना में विशेष रूप से नामांकित अन्य अस्पताल इस सेवा को प्रदान करेंगे। अस्पताल को पूर्व-प्राधिकरण का इंतजार किए बिना तुरंत उपचार शुरू करना होगा। भिण्ड जिले में 16 प्राईवेट नर्सिंग होम को सेवा प्रदान करने हेतु नामांकित किया गया है। जिसमें आरोग्य सदन नर्सिंग होम नई आबादी लश्कर रोड़ भिण्ड, भिण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रन बाई ऑलवेज फॉर यू ट्रस्ट वार्ड नं. 08 शास्त्री नगर बी-ब्लॉक भिण्ड, सीएलपी मेमोरियल हॉस्पिटल अटेर रोड़ भिण्ड, गीता आरोग्य हॉस्पिटल लश्कर रोड़ भिण्ड, गुलाब नर्सिंग होम डॉक्टर लेन जिला अस्पताल के पास भिण्ड, जेएएम हॉस्पिटल जिला अस्पताल के सामने सक्सेना कॉम्प्लेक्स भिण्ड, खाटू श्याम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हनुमान मंदिर के सामने आर्य नगर भिण्ड, मां गायत्री नर्सिंग होम वार्ड नं. 12 गली नं. 02 नई आबादी हाऊसिंग कॉलोनी भिण्ड, नयन दृष्टि नेत्रालय बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर लश्कर रोड़ भिण्ड, निगौटिया नर्सिंग होम हाउस नं. 95 वार्ड नं. 06 मारकंडेश्वर मंदिर के पास गोहद, निरामया नर्सिंग होम भूता कम्पाउन्ड भूता बाजार भिण्ड, पूर्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्राईवेट लिमिटेड 18/12 ग्वालियर रोड़ भिण्ड, श्री राधारानी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल नई आबादी हाऊसिंग कॉलोनी भिण्ड, त्रिपाठी आयुष हॉस्पिटल वार्ड नं. 01 अटेर रोड़ भिण्ड, विमल हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेंटर अवंतीबाई स्कूल के पास आर्य नगर भिण्ड, विवेकानंद हॉस्पिटल 344, 345 दबोहा ग्वालियर रोड़ भिण्ड शामिल हैं। हेल्पलाइन नंबर और शिकायत निवारण यदि कोई अस्पताल इलाज से मना करता है या किसी तकनीकी सहायता की आवश्यकता है, तो सरकार ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14555 जारी किया है। इसके अलावा, जिला स्तर पर शिकायत निवारण अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।