मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) आज दिनांक 12 मार्च को रात 11 .45 बजे से दिनांक 13 मार्च को तड़के 03.15 बजे तक डिस्क डी-फ्रैग्मेंटेशन कार्य के लिए बंद रहेगी। रेलवे सेवा बंद होने के कारण, उपरोक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी* - यात्री आरक्षण प्रणाली, कोचिंग रिफंड, चार्टिंग गतिविधियां, ट्रेन फायरिंग, आईवीआरएस, करेंट आरक्षण, चार्ट डिस्प्ले, टच स्क्रीन, रिफंड काउंटर और कोचिंग रिफंड टर्मिनल। हालांकि, मौजूदा रिफंड नियमों के अनुसार टीडीआर जारी किया जाएगा। उपरोक्त अवधि के दौरान मुंबई पीआरएस ट्रेनों के लिए इंटरनेट बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी। मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों/रेल उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करें। संतोष झा- ११ मार्च/२०२६/ईएमएस