बीजिंग(ईएमएस)। चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा 6 साल बाद फिर शुरू होने जा रही है। चीन के रेल ऑपरेटर ने बताया कि यह सेवा कोविड-19 माहामारी के कारण बंद हो गई थी, जो गुरुवार से शुरू होगी। चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच दो ट्रेनें चलेंगी। एक ट्रेन बीजिंग और प्योंगयांग के बीच हफ्ते में चार दिन चलेगी। वहीं एक ट्रेन चीन के बॉर्डर शहर डांडोंग और प्योंगयांग के बीच रोजाना चलेगी। चीन रेलवे ने कहा कि यह रेल सेवा दोनों देशों के बीच दोस्ती और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करने वाला एक अहम कदम है। बीजिंग-प्योंगयांग ट्रेन में कुछ डिब्बों में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यात्रा की अनुमति होगी। हालांकि फिलहाल टिकट आम पर्यटकों या व्यापारियों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अभी वही लोग टिकट ले पा रहे हैं जिनके पास मान्य वीजा है, जैसे नॉर्थ कोरिया में काम या पढ़ाई करने वाले चीनी नागरिक और विदेश में रहने वाले उत्तर कोरियाई नागरिक। विनोद उपाध्याय / 11 मार्च, 2026