जबलपुर, (ईएमएस)। संभागायुक्त धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों से शासन के कार्यक्रमों एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान गेहूं उपार्जन के सम्बन्ध में समीक्षा कर विभागीय दिशा निर्देश अनुरूप कृषक पंजीयन के सत्यापन, प्रत्येक केंद्र की समुचित निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने और भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा। वीडियों कांफ्रेंस में राजस्व एवं सामान्य प्रशासन से जुड़े मामलों, जिसमें राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरण, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाईन, सीपीग्राम, सीएम तथा सीएस मॉनिट, लोक सेवा गारंटी, जीएडी, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायतों, लंबित विभागीय जांचों, अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों पर समीक्षा कर इन्हें समय सीमा में निराकरण करने के साथ ही मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लेबर बजट एवं विगत वर्षों के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की जिले वार समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान अंतर्गत स्वीकृति एवं पूर्ण आवासों की समीक्षा भी की गई। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत शासन निर्देशानुसार प्रगतिरत योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण कराने एवं पूर्ण योजनाओं का निर्धारित प्रक्रिया अनुसार हस्तांतरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विगत वर्षों के कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण कराने एवं इस वर्ष की प्रभावी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सभी कलेक्टर्स को अवगत कराया। संभागायुक्त श्री सिंह ने कृषि एवं कृषि संबद्ध विभागों की कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना की जिलेवार समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य रूप से पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, हिरण्यगर्भा अभियान एवं क्षीरधारा ग्राम योजना के अलावा मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की समीक्षा की गई। नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में एसबीएम 2.0 और अमृत 2.0 प्रोजेक्ट अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होंने उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान डीएलसीसी बैठक अंतर्गत चिन्हित विभिन्न योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, सिकल सेल उपचार, वय वंदना योजना के तहत सीनियर सिटीजन के आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त स्कूल व आंगनवाड़ियों बालिका शौचालय के निर्माण व मरम्मत कार्यो की समीक्षा कर इन्हें समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन पर भी विस्तार से चर्चा कर प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान जिले के कलेक्टर्स एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्चुअली रूप से सम्मलित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026/ 09.00