राज्य
11-Mar-2026
...


स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा हरिद्वार (ईएमएस)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भूपतवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को लेकर प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो, किसी भी प्रकार की उपचार के दौरान लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु तैयार किए गए प्रसव कक्ष को जल्द से जल्द प्रसव हेतु शुरू किया जाए। जिससे कि चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध को सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके सिंह, डॉ. हर्ष, डॉ. नितिन, डॉ. अजीन सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। (फोटो-03) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/11 मार्च 2026