क्षेत्रीय
12-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में रंगों और खुशियों के पावन पर्व रंग पंचमी के अवसर पर श्री हित सहचारी सेवा समिति द्वारा शहर के होटल पिंक डोर में भव्य रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आपसी स्नेह, प्रेम और मेल-मिलाप का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान हॉल में रंगों की फुहार, संगीत की मधुर धुनों, ठहाकों और तालियों की गूंज से माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जहां उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांस, मस्ती और कई रोचक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जैसे ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा हुई, पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और खुशियों का माहौल चरम पर पहुंच गया। महिला समूह की संरक्षिका नीलू राय के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से आयोजित यह कार्यक्रम अनुशासन, सौहार्द और उत्साह का शानदार संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की सभी सदस्याओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंजू गुप्ता, श्वेता दुबे, अंजना सिंह, नेहा सिंह, मीनाक्षी शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, किरण सिंह, भावना स्वर्णकार, रूप माना, राजू श्री पांडे, डब्ल्यू. राजेश्वरी, मीरा बनाफर, शशिकला बघेल, शोभा असाटी, कुंती पटेल, कुमुद तिवारी, मीनाक्षी हल्दर, सरिता राय, अंशु सिंह, मंजू साहू, मीना ठाकुर, श्रद्धा कर्मी, उषा सिंह, अनीता राव, गुड़िया, प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, विनीता सिंह, सारिका और मोना का विशेष सहयोग और महत्वपूर्ण योगदान रहा। 12 मार्च / मित्तल