क्षेत्रीय
12-Mar-2026
...


- ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ममता बनर्जी का किया पुतला दहन कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक कोरबा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित अपमानजनक व्यवहार को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं आदिवासी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान पूरे आदिवासी समाज का अपमान है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की अस्मिता और संस्कृति का अभिन्न अंग है और ऐसे अपमानजनक कृत्यों के खिलाफ पूरे देश में विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुल सिंह कँवर, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, आदिवासी मोर्चा जिला महामंत्री वीरेंद्र मरकाम, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय राठौर सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के व्यवहार की कड़ी निंदा की। 12 मार्च / मित्तल