खेल
12-Mar-2026


मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19 वां सत्र इस माह 28 मार्च से होने की संभावना है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार सत्र का पहला मुकाबला परंपरा से अलग हटकर होगा। अब तक पहला मुकाबला मौजूदा चैम्पियन और पिछली उपविजेता के बीच होता आया है पर इस बार इसमें बदलाव किय जा सकता है। इसके तहत मौजूदा चैम्पियन आरसीबी 28 मार्च को बेंगलुरु में शुरुआती दिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से खेल सकती है जबकि पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स 29 मार्च को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकती है। आरसीबी और सीएसके मुकाबला इसलिए रखा जा सकता है क्योंकि यह लीग को पहले ही दिन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मुकाबला दे सकता है, जिससे टिकट बिक्री से साथ ही खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी। आईपीएल में कुछ मुकाबले ऐसे होते हैं जिनमें अलग ही रोमांच होता है. आरसीबी और सीएसके की टक्कर इसी श्रेणी में आती है। वहीं, पंजाब किंग्स अपना सत्र एक दिन बाद शुरू कर सकती है। इसमें भी एक खास कारण है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दो अहम प्री-सीजन तारीखें भी तय की गई हैं। कप्तानों और कोचों की बैठक 25 मार्च को मुंबई में होगी, जिसमें फ्रेंचाइजी को नियमों में बदलाव, संचालन की जानकारी और सत्र से जुड़ी खास बातें बताई जाएंगी। वहीं 15 मार्च को दिल्ली में कप्तानों का फोटोशूट होगा. इसे लेकर शुरुआती तस्वीर साफ है। आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी की चमक के साथ होगी। वहीं पंजाब किंग्स अलग राह पर और लीग फिर से धमाकेदार अंदाज में करने जा रही है। आरसीबी को आईपीएल में 18 साल के बाद पिछली बार ट्रॉफी मिली थी। वहीं सीएसके पांच बार की विजेता रही है। गिरजा/ईएमएस 12 मार्च 2026