नई दिल्ली,(ईएमएस)। गुरुवार सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हो रहे शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से शांत रहने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन विपक्ष अपने रुख पर कायम रहा। स्थिति सुधरती नहीं देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले बुधवार को विपक्ष की ओर से स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया था। प्रस्ताव खारिज होने के बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए आसंदी पर लौटे और कार्यवाही शुरू कराई। हालांकि, विपक्षी दलों ने एलपीजी गैस सिलेंडर संकट का मुद्दा उठाते हुए कार्यवाही शुरू होते ही विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही प्रभावित रही। हिदायत/ईएमएस 12मार्च26