राज्य
12-Mar-2026
...


नोएडा (ईएमएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कई बड़े विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थित हैं, जिनमें पढ़ने वाले करीब 50 हजार छात्र आसपास के हॉस्टलों और पीजी में रहते हैं। इन हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के खाने-पीने की व्यवस्था आमतौर पर हॉस्टल संचालक ही करते हैं, लेकिन गैस की किल्लत के चलते अब इनके खान-पान पर संकट गहरा रहा है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में गैस आपूर्ति से जुड़ा संकट अब छात्रों की दिनचर्या को भी प्रभावित करने लगा है। आईजीएल की ओर से गैस सप्लाई में कटौती का संदेश जारी होने के बाद यहां स्थित विभिन्न हॉस्टलों में रहने वाले हजारों छात्रों के सामने भोजन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। नॉलेज पार्क क्षेत्र में अलग-अलग हॉस्टलों और पीजी में रहने वाले करीब 50 हजार से अधिक छात्र इस स्थिति से प्रभावित हो सकते हैं। दअसल, आईजीएल की ओर से जारी संदेश में बताया गया है कि 11 मार्च से उद्योग और कॉमर्शियल सेक्टर को 80 प्रतिशत तक ही गैस सप्लाई दी जाएगी। इस सूचना के बाद होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन और हॉस्टलों में खाना बनाने की व्यवस्था को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/मार्च /2026