राज्य
12-Mar-2026


नरसिंहपुर के ठेमी थाना क्षेत्र में देर रात दुर्घटना जबलपुर/ नरसिंहपुर, ईएमएस। संभाग के नरसिंहपुर जिलांतर्गत ठेमी,धमना बस स्टैंड के समीप बुधवार देर रात एक थार और मोटर साइकल की भिड़ंत में सरपंच और उसके चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि थार चालक के भी चोटें पहुंची जिसे उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार धमना बस स्टैंड के पास बुधवार रात लगभग 11 बजे थार गाड़ी क्रमांक एमपी20-जेडई 6935 और एक मोटर साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में मोटर साइकल पर सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरसिंहपुर जिले की मुशरान पिपरिया ग्राम पंचायत के सरपंच चरणलाल मेहरा और उनके भाई भगवान सिंह के रूप में हुई है। वे दोनों एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में थार वाहन का चालक भी बुरी तरह घायल हो गया जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, थार गाड़ी करेली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले की जांच अरंभ कर दी है। अजय पाठक / मोनिका / 12 मार्च 2026/ 02.43