राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थानांतर्गत पुरानी बस्ती रांझी में एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। रांझी पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती रांझी निवासी सुमित चौधरी ने घर में जहर का सेवन कर लिया था। जिसे उसकी मां ने इलाज के लिए मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कल इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। सुनील साहू / मोनिका / 12 मार्च 2026/ 04.10