राज्य
12-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। गढ़ा थानांतर्गत कल देर रात गढ़ा पुरवा में एक पान दुकान संचालक ने दुकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। गढ़ा पुलिस ने बताया कि जोशी मोहल्ला गढ़ा पुरवा निवासी नितिन साहू का छोटा भाई नवीन साहू पान की दुकान चलाता था। कल रात 1 बजे तक वह जब घर नहीं आया तो परिजन व्यथित हो गए। सुबह 5 बजे नितिन के चाचा अनिल साहू ने फोन पर सूचना दी कि नवीन ने दुकान में फांसी लगा ली है। सुनील साहू / मोनिका / 12 मार्च 2026/ 04.09