राज्य
12-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। यूपी एटीएस ने कोच्चि में तैनात नौसेना कर्मी आदर्श कुमार सहित 2024-26 के बीच जासूसी के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हनीट्रैप और सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई एजेंटों के संपर्क में थे और सेना, हथियारों व रणनीतिक स्थानों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। कहते हैं ना कि देश को सिर्फ बाहरी दुश्मनों से खतरा नहीं होता, बल्कि कुछ गद्दार देश में रहकर भी दुश्मनों की मदद करते हैं। इसी के कई उदाहरण हमें आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। यूपी एटीएस ने ऐसे ही नौसेना कर्मी आदर्श कुमार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वो मूल रूप से आगरा का रहने वाला है। वर्तमान में केरल के कोच्चि में पोस्टेड में था। आरोपी ने पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई एजेंटों से अपना संपर्क बनाया हुआ था। वो उन्हें फोटोज/वीडियोज और अन्य सीक्रेट जानकारियां भेजता रहता था। लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दो सालों में ऐसे कई लोग भारत में गिरफ्तार हुए हैं। 2024 2026 में भारत में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेन्स (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से हम आपको 10 ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जो भारत की संवेदनशील जानकारियों आईएसआई को देते थे। हरियाणा के हिसार की ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को 2025 में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों का कहना है कि वह कई बार पाकिस्तान गई और वहां के अधिकारियों से संपर्क में थी। आरोप है कि उसने भारत के संवेदनशील स्थानों से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचाईं। पुलिस के मुताबिक, वो सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई हैंडलरों से संपर्क में थी और उनसे नियमित बातचीत करती थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/12/मार्च /2026