बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण विप्र संघ खारंग परिक्षेत्र की विशेष बैठक परशुराम सामुदायिक भवन नगोई में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सामूहिक व्रतबंध कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विप्र बटुकों के नामों का पंजीयन भी किया गया, जिसमें अब तक सात बटुकों के नाम दर्ज किए गए हैं।बैठक में जानकारी दी गई कि 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय आवासीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अंचल भर के ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। 20 तक करा सकते हैं पंजीयन, 14 मार्च को अगली बैठक बैठक में बताया गया कि सामूहिक व्रतबंध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विप्र बटुकों का पंजीयन 20 मार्च तक कराया जा सकता है। इस अवसर पर समाज के लोगों के बीच वैवाहिक चर्चाओं का आदान-प्रदान भी किया जाएगा, जिससे समाज में आपसी समन्वय और मजबूत हो सके।बैठक में जगदीश गुरुद्वान , कुशल शर्मा, अश्वनी पांडेय, परमेश्वर तिवारी, वीरेंद्र गौरहा , योगेश्वर दुबे , सतीष तिवारी, राजेंद्र तिवारी , मदन मोहन पांडेय , विकास शास्त्री, दुर्गाशंकर तिवारी , अरुण चौबे , भागवत तिवारी, लक्ष्मी तिवारी , चंद्रिका प्रसाद तिवारी, प्रदीप शास्त्री , जगदीश जोशी , राकेश गौरहा और अवधेश शर्मा उपस्थित रहे।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अगली बैठक 14 मार्च को दोपहर 1.30 बजे शास्त्री कृषि फार्म, मां महामाया धाम नगोई में आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की आगे की रणनीति तय की जाएगी। मनोज राज 11 मार्च 2026