क्षेत्रीय
12-Mar-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। सर्वजन हिताय की भावना के साथ क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति बिलासपुर और अपोलो अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च को विशाल कैंसर जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रविवार को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपोलो अस्पताल परिसर में आयोजित होगा।शिविर के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब तक 300 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करा लिया है। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा और डॉ. शाम्भवी, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जूही, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कौशले, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. भव्या स्वर्णकार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यांश नेमा और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मंदार गोकते शामिल हैं। महिलाओं के लिए विशेष जांच व जागरूकता कार्यशाला स्वास्थ्य शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, यूरिन रूटीन एवं माइक्रोस्कोपी, ईसीजी, पैप स्मियर (सर्वाइकल कैंसर), मैमोग्राफी (ब्रेस्ट कैंसर), टाइटन आई पल्स द्वारा आंखों की जांच एवं चश्मे का नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की जाएंगी।आयोजकों ने बताया कि 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए पंजीयन के बाद नि:शुल्क मैमोग्राफी की सुविधा शिविर के दिन के साथ-साथ 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही महिलाओं में कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर महिला चिकित्सकों द्वारा विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। मनोज राज 11 मार्च 2026