राज्य
12-Mar-2026
...


03 घायल,बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कांे एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 18 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 03 घायल, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा जबकि 35 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के कोलार रोड, चूना भट्टी, नेहरू नगर, भदभदा, प्रेमपुरा, कोटरा, पी.एण्ड.टी कालोनी रोड, ईदगाह हिल्स, बैरागढ़, लालघाटी, करोंद, भानपुर, अयोध्या बायपास आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 18 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 03 घायल, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 15 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाया तथा 35 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 12 मार्च, 2026