राज्य
12-Mar-2026


जसपुर (ईएमएस)। आज तहसील विधिक सेवा समिति सिविल कोर्ट जसपुर के सिविल जज जहांआरा अंसारी की अध्यक्षता में ग्लोबल मिलेनियम इंटरनेशनल स्कूल मेघा वाला जसपुर में पहुंचने पर स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रेसी मन्नार ने सिविल जज जहां आरा अंसारी से फीता कटवाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें गुलदस्ता एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिविल जज जहांआरा अंसारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा तथा शिक्षा के अधिकार एवं बच्चों को मोबाइल से नुकसान एवं फायदे के बारे में बताया। बच्चों को जज बनने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि पहले एलएलबी की पढ़ाई पढ़नी पड़ती है उसके बाद पीसीएस जे के एग्जाम में बैठा जाता है तब कहीं मेहनत करने के बाद नंबर आता है इसलिए आपको मेहनत से पढ़ना चाहिए और लगन से काम करना चाहिए तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बच्चों को रेड ग्रीन येलो लाइट के बारे में भी बताया कि हमें सड़क पर दोनों तरफ देखकर अपने हाथ को चलना है यदि गलत दिशा में चलोगे तो एक्सीडेंट के शिकार हो जाओगे। उन्होंने नालसा की स्कीम के बारे में भी बताया। उन्होंने जसपुर के सिविल कोर्ट में 14 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक भीम सिंह चैहान द्वारा स्कूल की प्रगति रिपोर्ट के बारे में बताया। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया इसअवसर पर पैनल अधिवक्ता अजहरुद्दीन प्रदीप कुमार, पीएलबी टीम में वीर सिंह गौतम, मुनेश, लता, आकाश कुमार, सोनू कुमार, आदेश कुमार, संगीता रानी तथा स्कूल के शिक्षक अनीस अहमद, जेबा मांम ग्रेया, एकता सैनी, सचिन सर, हिमानी चैहान एकता शर्मा आदि उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/12 मार्च 2026