राज्य
12-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए नागरिकों को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने महापौर सभाकक्ष में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में जल टंकियों की स्थिति, ट्यूबवेल संचालन, जल वितरण व्यवस्था और टैंकर उपलब्धता की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। महापौर ने निर्देश दिए कि नल कनेक्शन से डायरेक्ट मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर मोटर जप्त की जाए तथा बिना टोटी वाले नलों से पानी व्यर्थ बहने पर चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही पाइपलाइन लीकेज एवं अन्य शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आयुक्त सिंघल ने कहा कि जलप्रदाय व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी तथा सभी संधारण कार्य ग्रीष्मकाल से पूर्व पूर्ण किए जाएं और जल वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। आनंद पुरोहित/ 12 मार्च 2026