राज्य
12-Mar-2026
...


शहर के अन्य स्थानों से भी हटाए अतिक्रमण, गुमठी, ठेले, पन्नी, टेबिल, काउंटर, ट्रे, कैरेड, तौल कांटे आदि जप्त किए भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत पुराने शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रखते हुए रेतघाट, कमला पार्क, रविन्द्र भवन क्षेत्रों से नींबू, नारियल पानी के ठेले व अन्य अतिक्रमणों को हटाया और 02 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही की गई और अवैध शेड, बांस बल्ली के छप्पर, नाली पर रखी फर्शियां, गन्ने की चरखी, खंबों पर लगे कटआउट, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगी सब्जी, कपड़े, टेबिल आदि की दुकानें, ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, कुर्सी, स्टूल व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर गुमठी, ठेले, पन्नी, टेबिल, काउंटर, कैरेड, इलेक्ट्रिक एवं सादे कांटे, टीन ट्रे आदि सामान जप्त किया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को रेतघाट, कमला पार्क, रविन्द्र भवन आदि क्षेत्रों से नीबू, नारियल पानी के ठेले व अन्य अतिक्रमणों को हटाया और 02 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कोलार परफेक्ट प्लाजा, संस्कार गार्डन, डीमार्ट, सी.आई. चौराहा, महाबली, ललिता नगर, जवाहर चौक, न्यू मार्केट, 05 नम्बर स्टाप, शाहपुरा, एम.पी. नगर जोन-2, बोर्ड आफिस, चेतक ब्रिज, एम्स रोड, बागमुगालिया ओम नगर चौराहा, प्रभात चौराहा, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-1, टीला जमालपुरा, हमीदिया रोड, भोपाल टाकीज, जहांगीराबाद शब्बन चौराहा, लाल परेड, पुरानी जेल, कोहेफिजा, गांधीनगर चौराहा, करोंद चौराहा, बैरसिया रोड नवीबाग आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कोलार परफेक्ट प्लाजा में दुकान के बाहर लगा 01 अवैध शेड, संस्कार गार्डन क्षेत्र से अवैध बना 01 बांस बल्ली का छप्पर, छावनी गांव शाहपुरा में नाली पर रखी फर्शियां, शब्बन चौराहा, पुरानी जेल, नवीबाग क्षेत्र में अवैध लगी गन्ने की चरखी, कोलार डीमार्ट, सी.आई. चौराहा, महाबली नगर आदि क्षेत्रों में खंबों पर लगे कटआउट, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगी सब्जी, कपड़े, टेबिल आदि की दुकानें, ठेले, गुमठी, काउंटर, पान पार्लर, बोर्ड, कुर्सी, स्टूल व अन्य अतिक्रमणों को हटाकर 01 गुमठी, 01 ठेला, 03 पन्नी, 03 टेबिल, 03 काउंटर, 20 कैरेड, 03 इलेक्ट्रिक एवं 02 सादे कांटे, 03 टीन ट्रे आदि सामान जप्त किया। हरि प्रसाद पाल / 12 मार्च, 2026