भोपाल (ईएमएस) । बिजली मेटेनेेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 15 इलाकों में शुक्रवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें शिवनगर, चांदबाड़ी, कस्तूरी रॉयल, शंकर नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिव नगर, उड़िया बस्ती, शंकर नगर, कल्याण नगर, चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक वायरलैस कॉलोनी एवं आसपास। आशीष पाराशर/12मार्च2026