- सोने का भाव 1.60 लाख, चांदी लगभग 2.66 लाख रुपए प्रति किलो नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिली। दोनों धातुओं की कीमतें आज गिरावट के साथ खुलीं और कारोबार के दौरान भी दबाव में रहीं। घरेलू कमोडिटी बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल वायदा कॉन्ट्रैक्ट 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,251 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,60,271 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रैक्ट 93 रुपये की गिरावट के साथ करीब 1,60,178 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,60,251 रुपये का दिन का उच्च स्तर और 1,59,764 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुके हैं। चांदी के वायदा भाव में भी आज कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 1,961 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,67,962 रुपये था। इस समय यह 1,613 रुपये की गिरावट के साथ लगभग 2,66,349 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान चांदी ने 2,66,888 रुपये का उच्च स्तर और 2,66,001 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। इस साल चांदी के वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में नरमी का रुख बना हुआ है। वैश्विक कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर सोना 5,084 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले सत्र में इसका बंद भाव 5,125.80 डॉलर था। इस समय सोना 8.90 डॉलर की गिरावट के साथ 5,116.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छू चुका है। वहीं चांदी 83.91 डॉलर प्रति औंस पर खुली और कारोबार के दौरान 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ करीब 84.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इस वर्ष चांदी का उच्चतम स्तर 121.79 डॉलर प्रति औंस रहा है। सतीश मोरे/13मार्च ---