क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) शहर के चिड़ियाघर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में शेरनी मेघा ने शेर आकाश के संयोग से तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल शेरनी मेघा, शेर आकाश और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। आने वाले दिनों में इन तीनों नन्हे शावकों का नामकरण भी किया जाएगा। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक इंदौर जू में शेर-शेरनियों के 13 से अधिक बच्चों का जन्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भी बेहद सार्थक साबित होगी। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2023 में शेरनी सुंदरी ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था, जिससे चिड़ियाघर में शेरों की संख्या बढ़कर सात तक पहुँच गई थी। लगातार हो रही यह वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि इंदौर चिड़ियाघर का वातावरण वन्य प्राणियों के लिए बेहद अनुकूल है। डॉ. यादव के अनुसार चिड़ियाघर का अच्छा वातावरण इन वन्य प्राणियों को परिवार बढ़ाने और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि चिड़ियाघर में किसी अन्य वन्य प्राणी को लाना हो तो इन शेर-शेरनियों के बच्चों के बदले में लाया जा सकता है।