क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। बीईसी फर्टिलाइजर्स लिमिटेड िबलासपुर में 10 मार्च 2026 को सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुई, जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। पूरे सप्ताह के दौरान कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, स्लोगन लेखन, क्वीज प्रतियोगिता और सुरक्षा विषयक नाटक प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप संचालक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) विजय कुमार सोनी उपस्थित रहे, जबकि सहायक संचालक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) अश्वनी कुमार पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेहतर कम्युनिकेशन और समन्वय के माध्यम से औद्योगिक परिसर में दुर्घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने और कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एनएस राजू ने कहा कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण और बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन संतोष सालूंके ने किया तथा आभार प्रदर्शन दिलीप गोवर्धन ने किया। समारोह में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मनोज राज 13 मार्च 2026