झाँसी(ईएमएस ) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव एवं युद्ध के कारण देश में कुकिंग गैस की कमी का फायदा अब साइबर अपराधी भी उठा रहे हैं और मौका लगाकर आम जनता को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। अब साइबर अपराधियों द्वारा ठगने का एक नया तरीका सामने आ रहा है। गैस बुकिंग करने के साथ ही फास्ट सर्विस देने के नाम पर ठगी का एक नया खेल शुरू हो गया है। यह साइबर अपराधी पीडीएफ फाइल मोबाइल में भेज रहे हैं जिसके खोलते ही खाता हैक होने की पूरी संभावना है। झांसी महानगर के दर्जनों लोगों के पास यह पीडीएफ फाइल पहुंची है साइबर थाना पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। यह साइबर अपराधी पहले से ही ई चालान बिजली बिल बैंक नोटिफिकेशन पीडीएफ या फोटो के बहाने लोगों को एपीके फाइल भेजकर उनको फोन हैक कर रहे थे और खाता खाली कर रहे थे। अभी गैस की कमी का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का प्रयास शुरू कर दिया है 2 दिन के भीतर साइबर अपराधियों ने गैस की बुकिंग करने के लिए कई लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर एपीके फाइल भेजी है। इस फाइल को खोलते ही अचानक कई लोगों के मोबाइल हैक हो गए गनीमत है कि इस दौरान कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ। इस एपीके फाइल के बारे में बताया जाता है कि यह फोन के अंदर अपने आप को छुपा लेती है और फोन का क्लोन तैयार कर देती है।ओटीपी पढ़ सकती है व्हाट्सएप चैट तक पहुंच सकती है और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकती है।इसके अलावा बैंक लॉगिन पासवर्ड ट्रैक करती है यानी व्यक्ति का पूरा फोन किसी और व्यक्ति के नियंत्रण में बिना उसकी जानकारी के आ जाता है। इससे बचने के लिए यह कुछ उपाय किए जा सकते हैं अपने व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड बंद कर दें,किसी भी फाइल के अंत में एपीके है तो उसको डिलीट कर दें,किसी भी अटैचमेंट को बिना पुष्टि के डाउनलोड ना करें, अनवेरीफाइड ऐप में आधार या बैंक डिटेल ना डालें, गूगल से कस्टमर केयर नंबर ना खोजें। इन सब सावधानियां के बाद भी अगर साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कारण इसकी शिकायत ऑनलाइन भी कर सकते हैं साथ ही नजदीकी साइबर थाना या पुलिस थाने में लिखित एप्लीकेशन दें इसके अलावा अपने बैंक को तुरंत सूचना देकर खाते के लेनदेन को रुकवा दें। सोशल मीडिया को बड़ी सावधानी से चलाएं, अनजान लोगों के साथ दोस्ती ना करें, किसी को भी अपनी निजी फोटो वीडियो बैंक डिटेल आदि ना दें, अनजान नंबर से आई किसी ऐपीके फाइल को डाउनलोड ना करें।इस तरह के कुछ उपाय करने से साइबर ठगी से बचा जा सकता है।शरद शिवहरे /ईएमएस /13मार्च