क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) गणगौर पर्व के अवसर पर 12 से ज्यादा मातृशक्ति समूहों ने गणगौर का बाना निकाला। एमआइजी कॉलोनी स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर में मंदिर की मुख्य पुजारी पं. रमा दीदी के मार्गदर्शन में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन गणगौर पूजन किया जा रहा है। जिसमें कल निकालें सामूहिक गणगौर बाने के दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत गाते हुए और नृत्य करते हुए गणगौर माता की आराधना की। महिलाओं के अलग-अलग समूहों ने अपनी- अपनी पारंपरिक पंक्तियों और भजनों के साथ पूजन किया, जिससे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। पूजन में विभिन्न महिला समूहों की ओर से कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। आनंद पुरोहित/ 13 मार्च 2026