क्षेत्रीय
13-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में आगामी 16 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पुरुष ताइक्वांडो टीम में इंदौर के छात्र नमन बर्फा का चयन हुआ है। वे उक्त स्पर्धा में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सोहनी और क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बबीता अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र है नमन बर्फा। उनके इस चयन पर महाविद्यालय का गौरव बढ़ा है उन्हें बधाई शुभकामनाएं।