नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने गर्मियों के लिए एक्शन प्लान 2026 लागू किया है। इसके तहत 37 मौजूदा वाटर एटीएम सुचारु किए गए हैं, और 50 नए एटीएम लगाए जाएंगे। दिल्ली में गर्मियों के मद्देनजर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक्शन प्लान 2026 लागू कर दिया है। जिसके तहत 37 मौजूदा वाटर एटीएम एनडीएमसी ने सुचारु कर दिए हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने पर होने वाली पानी किल्लत को देखते हुए टैंकरों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 12 टैंकर खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई है तो वहीं 10 टैंकर किराये पर लगाए जाएंगे। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने बताया कि इस बार चूंकि फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। इसलिए हमने अप्रैल में जो कार्य करते थे उसे मार्च में कर लिया है। साथ ही पूर्व की तैयारी के मद्देनजर समर एक्शन प्लान 2026 को लागू कर दिया है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी दिल्ली जल बोर्ड से पानी लेकर अपने नागरिकों को सप्लाई करता है। चंद्रावल, वजीराबाद और सोनिया विहार के साथ ही हैदरपुर से एनडीएमसी को 125 मिलीयन लीटर प्रतिदिन पानी मिलता है। जबकि 2.08 एमएलडी ट्यूबवेल से प्राप्त होता