नई दिल्ली (ईएमएस)। बुराड़ी में एक पिता पर अपनी छह साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बच्ची को इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर को इस बात का पता चला। डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बुराड़ी इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ उसका पिता ही अश्लील हरकत कर रहा था। इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने पर बच्ची से पूछताछ में डॉक्टर को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद अस्पताल से ही पुलिस को घटना के बारे में सूचना दे दी गई। पुलिस ने बच्ची मां की शिकायत पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है और पास के एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। कुछ दिन पहले बच्ची ने पहले अपनी मां को आपबीती बताते हुए पिता द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था, जिसके मां ने उसे पिता से दूर रहने के लिए कहा था। इस बीच छह मार्च को बच्ची को परेशानी आने पर उसकी मां उसे लेकर चाचा नेहरू अस्पताल पहुंची। डॉक्टर द्वारा पूछताछ में बच्ची ने पिता पर गंदी हरकत करने की बात कही। अस्पताल से तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई।