राज्य
13-Mar-2026


- जोधपुर एक्सप्रेस की 7 ट्रिप निरस्त, जबलपुर-अजमेर और नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित भोपाल (ईएमएस)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने में प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस काम के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ रेल सेवाओं का संचालन सीमित स्टेशनों तक ही किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप रद्द रहेगी। जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस का संचालन जयपुर तक गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 3 से 5 मई, 8 मई और 11 से 14 मई तक जबलपुर से चलकर केवल जयपुर तक ही संचालित होगी। इस दौरान जयपुर और अजमेर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 4 से 6 मई, 9 मई तथा 12 से 15 मई तक अजमेर की जगह जयपुर से ही प्रस्थान करेगी। इससे अजमेर और जयपुर के बीच यह रेल सेवा आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित गाड़ी संख्या 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 14 मई को नागपुर से चलकर केवल अजमेर तक ही जाएगी और अजमेर से जयपुर के बीच संचालित नहीं होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस 15 मई को जयपुर की बजाय अजमेर से संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि ट्रैक मेंटेनेंस कार्य बेहतर सुरक्षा, गति और संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है। विनोद / 13 मार्च 26