- सहारा समूह, गरीबों की जमीनें खरीदने, कंपनियों से टैक्स वसूली पर उठाए सवाल भोपाल (ईएमएस)। मप्र कांग्रेस कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा विधायक संजय पाठक पर अचानक हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर पाठक को सहारा समूह की जमीनें खरीदने, गरीब लोगों की जमीन खरीदने और परिजनों की खनन कंपनियों से 443 करोड़ की टैक्स वसूली मामले में घेरा हैं। कांग्रेस ने यह मामले तब उठाए हैं, जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 मार्च को विजयराघवगढ़ दौरे पर जा रहे हैं। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू कहा कि विधानसभा में दिए गए आधिकारिक उत्तर के अनुसार विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों पर लगभग 443 करोड़ रुपये की वसूली लंबित है? क्या अब यह वसूली हो पाएगी। इतना ही नहीं संजय पाठक पर लगभग 1143 एकड़ जमीन जनजाति वर्ग के लोगों के नाम पर खरीदने के आरोप हैं। सहारा समूह की 309 एकड़ जमीन के मामले में संजय पाठक के परिजनों की कपंनियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं। नगर सुधार न्यास कटनी की योजना क्रमांक 15 की भूमि, जो 311 परिवारों को आवंटित की जानी थी, उस पर अवैध कब्जे के आरोप लगे हैं। क्या इस मामले में कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने यह भी मामला उठाया है कि विधायक संजय पाठक ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को प्रभावित करने का प्रयास किया, जिसका उल्लेख न्यायालय के आदेश में भी किया गया है। इस अत्यंत गंभीर प्रकरण पर राज्य सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की है? विनोद / 13 मार्च 26