- 200 मीटर तक घसीटती चली गई युवती, बाइक, रिक्शा और कार टकराई नवी मुंबई, (ईएमएस)। नवी मुंबई के बेलापुर में एक भयानक और हैरान करने वाला सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो कार ने फुटपाथ पर चल रही युवती को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। कार यहीं नहीं रुकी, बल्कि युवती को 200 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। कार के रफ्तार इस कदर थी कि कार ने एक टू-व्हीलर, एक रिक्शा और एक दूसरी कार को भी जोरदार टक्कर मार दिया। इस भयानक हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस हादसे में टू-व्हीलर, कार और रिक्शा को काफी नुकसान हुआ है। युवती का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बेलापुर सेक्टर 8 के अरेंजर कॉर्नर इलाके में हुआ। 19 साल का युवक स्कॉर्पियो कार चला रहा था। कार की रफ्तार बहुत ज़्यादा थी। 19 साल के युवक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। कार सीधे फुटपाथ पर चली गई। इसी दौरान, कार ने पैदल जा रही एक लड़की को टक्कर मारी और उसे 200 मीटर तक घसीटते चली गई। कार यहीं नहीं रुकी। कार ने आगे खड़े एक रिक्शा, एक टू-व्हीलर और पार्किंग में खड़ी 2-3 कारों को टक्कर मारी। इस टक्कर में सभी गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ। इस हादसे के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्या हादसे के समय 19 साल का लड़का नशे में था ? क्या कार के ब्रेक फेल हो गए थे? इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। लड़की को बेलापुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बेलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में स्कॉर्पियो चालक और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार चलाने वाला युवक सिर्फ़ 19 साल का है और शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हादसा उसकी लापरवाही की वजह से हुआ। इस घटना से बेलापुर इलाके में लोगों के बीच भारी गुस्सा है। संजय/संतोष झा- १४ मार्च/२०२६/ईएमएस