व्यापार
14-Mar-2026


मुंबई (ईएमएस)। बीमा कंपनी श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस को नियामकीय बदलावों के असर के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा कि वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कंपनी विष्य में बैंकों के साथ और साझेदारियां तलाशेगी। उन्होंने कहा कि विशेष सरेंडर वैल्यू से जुड़े नए नियमों, जीएसटी और श्रम संहिताओं के प्रभाव के कारण इस वर्ष वृद्धि की रफ्तार पहले जैसी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा ‎कि इस साल हम उसी गति से नहीं बढ़ेंगे क्योंकि हम विभिन्न प्रभावों के प्रबंधन और स्थिरीकरण पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद इस साल हमारी वृद्धि करीब 20 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। क्रोमहाउट ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में कंपनी के कारोबार में मजबूत विस्तार हुआ है। कंपनी का कारोबार इस अवधि में लगभग तीन गुना हो गया है। सतीश मोरे/14मार्च ---