व्यापार
14-Mar-2026


मोहाली (ईएमएस)। उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने कहा कि एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल) पंजाब में विशेष और उत्कृष्ट रसायन क्षेत्र में 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मित्तल ने यह घोषणा हाल ही में तीन दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान की। उन्होंने बताया कि कंपनी रसायन क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को और विस्तारित कर रही है। मित्तल ने कहा कि एचएमईएल अब खुदरा ईंधन क्षेत्र में भी कदम रख रही है और देशभर में 500 खुदरा स्टोर खोलेगी। यह पहल पंजाब के आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन में मददगार साबित होगी। उन्होंने बठिंडा स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक कंपनी ने 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो पंजाब में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश है। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। आप सरकार इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से पंजाब में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित कर रही है। सतीश मोरे/14मार्च ---