खेल
14-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रतिष्ठित नमन अवार्ड 2026 के लिए सालाना पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार के समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु-वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मान मिलेगा। इस वर्ष के अवॉर्ड समारोह में पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए ‘कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह बीसीसीआई का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मिताली राज को ‘बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन’ से सम्मानित किया जाएगा। 2024–25 सीजन के प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों को भी प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाएंगे। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)’ के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा। गिल को यह सम्मान दूसरी बार मिलेगा। वहीं भारतीय महिला टीम की उपकप्तान समृति मांदना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पांचवीं बार ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला)’ के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। घरेलू क्रिकेट में भी कई खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुंबई की युवा खिलाड़ी ईरा जादव को बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू)’ की जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं हरियाणा की स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा को सीनियर महिला घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। पुरुष घरेलू क्रिकेट में मुंबई के आयुष मात्रे को लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में ‘सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर’ के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाएगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए इसी श्रेणी का सम्मान मिलेगा। इसके अलावा मुंबई क्रिकेट एशोसिएशन को घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ का पुरस्कार दिया जाएगा, क्योंकि इस सीजन में उसने चार ट्रॉफियां जीतने के साथ दो प्रतियोगिताओं में उपविजेता स्थान भी हासिल किया। नमन अवॉर्ड्स 2026 का एक विशेष आकर्षण उन भारतीय टीमों का सम्मान होगा जिन्होंने सभी पांच प्रमुख आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं। इसमें आईसीसी चैम्पियन्य ट्राफी 2025 और आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 जीतने वाली सीनियर पुरुष टीम, आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 जीतने वाली महिला टीम, आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्डकप 2026 जीतने वाली पुरुष अंडर-19 टीम और आईससी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्डकप 2025 जीतने वाली महिला अंडर-19 टीम शामिल हैं। यह सम्मान वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक सफलता का जश्न माना जा रहा है। जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर) घरेलू 2024-25: इरा जाधव (मुंबई) सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर)घरेलू 2024-25 (सीनियर महिला वन डे)- शैफाली वर्मा (हरियाणा) 2024-25 में (अंडर16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज - एलीट ग्रुप: यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) (अंडर16) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी - प्लेट ग्रुप: किशन सरकार (त्रिपुरा) 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश) सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (अंडर16) 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी - प्लेट ग्रुप: प्रीतम राज (बिहार) एम.ए चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु) 2024-25 में (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: अर्काजित रॉय (त्रिपुरा) 2024-25 में (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: नित्या जे पांड्या (बड़ौदा) 2024-25 में (अंडर19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: राघवन राममूर्ति (पुडुचेरी) 2024-25 में (अंडर23) कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र) 2024-25 में (अंडर23) कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: दीपज्योति सैकिया (असम) 2024-25 में (अंडर23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: मैकनील एच.एन. (कर्नाटक) (अंडर23) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 - प्लेट ग्रुप: आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी) माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: हर्ष दुबे (विदर्भ) रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: सुचित जे (नागालैंड) रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: वाय.व्ही. राठौड़ (विदर्भ) रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: स्नेहल कौथंकर (गोवा) घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार, 2024-25: आयुष म्हात्रे (मुंबई) रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार, 2024-25: हर्ष दुबे (विदर्भ) 2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन 2023-24 में घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: उल्हास गांधे (विदर्भ सीए) - वन डे इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट - 2024-25 - महिला: दीप्ति शर्मा वन डे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी - 2024-25 - महिला: स्मृति मंधाना 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण - महिला: एन श्री चरणी 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू - पुरुष: हर्षित राणा 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर - महिला: स्मृति मंधाना पॉली उमरीगर पुरस्कार - 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर - पुरुष: शुभमन गिल कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: रोजर बिन्नी कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: राहुल द्रविड़ बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार - महिला: मिताली राज डेविड/ईएमएस 14 मार्च 2026