क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


इलाज के लिये हमीदिया पहुचंने पर आरोपियो ने अस्पताल में भी चलाई गोलियां भोपाल(ईएमएस)। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में शनिवार अलसुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आपसी गैंगवार को लेकर कुख्यात बदमाश शादाब गेट ने अपने गिरोह के करीब आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदमाश लल्लू रईस के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में लल्लू रईस का बेटा इमरान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गोलीकांड के बाद दहशत फैलाते हुए सभी आरोपी उस समय मौके से फरार हो गये। आरोप है कि जब घायल इमरान को इलाज के लिए परिवार वाले हमीदिया अस्पताल लेकर पहुचें तो बदमाशों ने अस्पताल परिसर में भी घुसकर गोलियां चलाईं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलियां अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जाकर लगीं। लल्लू रईस का कहना है की अस्पताल में उस पर भी फायरिंग की गई लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बाल-बाल बच गई। गोली अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के गेट में लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की गोलियां अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जाकर लगीं वहॉ किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियो के मुताबिक घटना अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इसलिये दोनों थानों में आरोपियो के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। लल्लू रईस का कहना है कि आरोपी शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज और उसके साथियो समेत आधा दर्जन से अधिक लोग शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे शंकर गार्डन स्थित उनके घर पहुंच गए। बताया गया है, कि आरोपी उसके बेटे इमरान का पीछा करते हुए घर तक आए थे। बेटा इमरान जैसे ही घर पहुंचा, आरोपियों ने पीछे से उस पर फायरिंग कर दी। गोलियां से अपनी जान बचाने के लिए इमरान फौरन भाग कर घर के अंदर जा घुसा और दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। - पुरानी रजिंश का बदला लेने की गई फायरिंग गोलीकांड को लेकर लल्लू रईस का कहना है, कि करीब दो साल पहले इमरान ने बदमाश शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। लल्लू रईस के अनुसार आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार चलाते हैं। वह इनके काले कारनामों के वीडियो बनाकर उजागर करते हैं, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करती है, और उनके अवैध कारोबार बंद हो जाते हैं। इसी वजह से आरोपी उनकी हत्या करना चाहते हैं। घटना को लेकर आरोपियो की पहचान जुटाने के लिये पुलिस हमीदिया अस्पताल के सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाल रही हैं। जुनेद / 14 मार्च