छिंदवाड़ा (ईएमएस)। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की ब्लॉक स्तरीय बैठक राजीव भवन स्थित कांग्रेस सेवादल के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जन विरोधी निर्णय के विरोध में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर विरोध करें। सेवादल का गठन ग्राम स्तर से लेकर बूथ स्तर तक अवश्य हो एवं आईटी सेल, यंग ब्रिगेड सेवादल का गठन अनिवार्य रूप से जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर अतिशीघ्र हो सेवादल की बैठक हर माह अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए साथ ही साथ समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026