क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतीक भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जयंती की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिला, नगर व प्रदेशवासियों को हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं दी है। नेताद्वय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मां कर्मा जी श्रद्धा की मूर्ति है। ईश्वर के प्रति उनकी आस्था और विश्वास, उनका जीवन हमें सेवा समर्पण और सच्ची भक्ति का मार्ग दिखाती है। माता कर्मा जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026