क्षेत्रीय
14-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत ग्राम माल्हनवाडा की आंगनबाड़ी मे कुपोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्यामल राव ने गर्मियों के सीजन मे बिमारियो से बचने के लिए उपाय बताये। घरो में साफ सफाई रखने के साथ स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने की सलाह भी दी गई ताकि मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। सीएचओ सोमकुंवर ने पांच साल के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण करवाने पर जोर दिया गया ताकि सात होने वाली गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते है। दस्तक अभियान के तहत हर बच्चे का टीकाकरण की सलाह भी दी गई। कुपोषित बच्चों, इन्फ्रनटोमीटर, साल्टर मशीन वजन मशीन ऊंचाई नाप के उपकरणो का किस तरह से उपयोग किया जाता हे उन तरीको को सिखाया गया। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026