क्षेत्रीय
14-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के परिजनों की गुहार पर सांसद बंटी साहू ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि उपलब्ध कराई है। े 3 मरीजों को 1 लाख 30 हजार की आर्थिक सहायता मिलने से तीनों मरीजों का नागपुर के प्राईवेट अस्पतालों में बेहतर ईलाज हो सकेगा। दरियाकलां निवासी बुधमान अमरलाल धुर्वे को 50 हजार, परासिया निवासी शेख अलायबा शेख आशिक को 30 हजार और कालीछापर निवासी मोहम्मद जैद अंसारी मोहम्मद साहिल को 50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026