क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी पकड़ा बालाघाट (ईएमएस). कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि शुभम लिल्हारे निवासी ग्राम गोंगलई ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक क्रमांक एमपी 50 एमएम 8698 को मोती गार्डन के सामने खड़ी कर अंदर चले गए थे। लगभग शाम 7.30 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।13 मार्च को डायल 112 ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक राजा बाबू शुक्ला मोती नगर चौक के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक बिना नंबर प्लेट के दिखाई देने पर चालक से पूछताछ का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक बाइक छोडकऱ भागने लगा, जिसे पुलिस ने तत्परता से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश कुथे पिता पीतमलाल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम टेमनी थाना लांजी बताया। उसने मोती गार्डन के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही उससे अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। युवती द्वारा बात नहीं करने पर युवक मचा रहा था हंगामा वहीं दूसरे मामले में 14 मार्च को दोपहर करीब 1.30 बजे आरोपी आदर्श डोंगरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बूढ़ी बालाघाट, बूढ़ी रोड पर एक युवती से मोबाइल पर बातचीत और चैट करने से मना करने की बात को लेकर सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज और विवाद कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय बालाघाट के समक्ष प्रस्तुत किया। भानेश साकुरे / 14 मार्च 2026