क्षेत्रीय
14-Mar-2026


नगर निगम राजस्व सहित पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से हटाया अतिक्रमण, अब बनेगा आंगनवाड़ी भवन छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपने निजी उपयोग में लेना नगर निगम क्षेत्र पर इन दिनों आम बात हो गई है। शहर के दंबग औ राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त कुछ लोग इन दिनों खुलेआम शहर की सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपने निजी उपयोग में ले रहे है। ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले वार्ड क्रमांक ४१ पंचशी कॉलोनी में सामने आया था। जहां आंगनवाड़ी के नाम पर स्वीकृत जमीन पर एक महिला द्वारा कब्जा कर बकरी पालन का कार्य किया जा रहा था। जिसकी वजह से जमीन पर लम्बे समय से आंगनवाड़ी भवन निर्माण नहीं किया जा पा रहा था। उक्त मामले की शिकायत नगर निगम में हुई थी। शिकायत के बाद शनिवार को नगर निगम, राजस्व सहित पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। नगर निगम के अतिक्रमण अमले से मिली जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 41 की पंचशील कॉलोनी स्थित शासकीय भूमि पर माया पति दिनेश पाटिल द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। भूमि पर आगनवाड़ी भवन का निर्माण किया जाना थ। लेकिन महिला द्वारा कब्जा कर उक्त भूमि पर बकरी पालन का कार्य किया जा रहा था। इस वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा था। नगर निगम के लोक निर्माण विभाग द्वारा इस संबंध में अक्टूबर माह में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शनिवार को नगर निगम अमले ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया, जिससे अब आंगनवाड़ी भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस दौरान तहसीलदार के साथ नगर निगम के कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, निगम के कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026