औपचारिकता निभाकर लौटे डीआरएम, नैनपुर रेलखंड का किया निरीक्षण छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सिवनी नैनपुर रेलखंड का निरीक्षण कर लौैैट रहे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता छिंदवाड़ा मॉडल स्टेशन में रूके। लगभग ४.३० बजे छिंदवाड़ा स्टेशन पहुंचे डीआरएम चंद मिनटों में ही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वापस लौट गए, इस दौरान उन्होंने न तो अधिकारियों को कोई निर्देश दिए न ही गति शक्ति अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया। इससे साफ जाहिर होता है कि डीआरएम निरीक्षण के नाम पर औपचारिकता निभाकर लौट गए। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को शहडोल-नागपुर टे्रन हादसे का बाद रेलवे खंड का निरीक्षण करने विशेष वाहन से नैनपुर, केवलारी पहुंचे थे। टै्रक का निरीक्षण करने के पश्चात वह शाम ४.३० बजे छिंदवाड़ा स्टेशन पहुंचे। विशेष टे्रन से उतरे और गेट तक गए। इस बीच उन्हे रेलवे कोच रेस्टोरेंट दिखाई दिया। जिसका शुभांरभ शनिवार को ही किया गया था। डीआरएम कोच तक पहुंचे। रेस्टोरेंंट के पास कुछ मिनट खडे होकर उन्होंने अन्य निर्माण कार्य का भी औपचारिक निरीक्षण किया। वहीं कुछ ही देर बात वह वापस लौट गए। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026